“सेवा केवल एक कार्य नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।”
मैं Sunil Pal, Founder, Sarv Sewa Sashktikarn Sangthan, का मानना है कि भारत का भविष्य हमारे युवाओं, विद्यार्थियों और समाज की नई पीढ़ी के हाथों में है। यदि हम उन्हें सही शिक्षा, अवसर, संस्कार, नेतृत्व और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का मंच दें, तो हम एक सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
इसी सोच के साथ Sarv Sewa Sashktikarn Sangthan के माध्यम से हम अलग-अलग क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रम चला रहे हैं, जिनका उद्देश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव और युवाओं में जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है।
आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा के अवसर और सहयोग उपलब्ध कराने का हमारा संकल्प।
युवाओं को स्वास्थ्य, फिटनेस, नशामुक्ति, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति से जोड़ने की पहल।
विद्यार्थियों को लोकतंत्र, संविधान और देश की संसदीय व्यवस्था को करीब से समझने का अवसर देने का प्रयास।
खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने की पहल।
जरूरत के समय जीवन बचाने और समाज में मानवीय सेवा की भावना को मजबूत करने का प्रयास।
युवाओं और विद्यार्थियों को वास्तविक सामाजिक समस्याओं से जोड़कर उन्हें Social Leadership और Community Service का अनुभव देने की पहल।
भारत और विश्व के युवाओं को एक मंच पर लाकर Youth Dialogue, Peace, Leadership और “Vasudhaiva Kutumbakam” की भावना को मजबूत करने का हमारा प्रयास।
मेरा विश्वास है कि एक व्यक्ति की सेवा से एक परिवार बदल सकता है, एक परिवार से एक समाज और एक जागरूक समाज से एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण हो सकता है।
हमारा प्रयास है कि Sarv Sewa Sashktikarn Sangthan आने वाले समय में भारत के हर क्षेत्र तक पहुंचे और शिक्षा, युवा विकास, खेल, सामाजिक सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को साथ जोड़े।
हमारा संकल्प स्पष्ट है —
Empowering Communities, Inspiring Youth, Building the Nation.
मैं उन सभी सहयोगियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, युवाओं, संस्थाओं और शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जो इस यात्रा में हमारे साथ जुड़े हैं।
सेवा से संस्कार,
संस्कार से शक्ति,
और शक्ति से राष्ट्र निर्माण।
Founder, Sarv Sewa Sashktikarn Sangthan